फरजी इमेल आइडी बना कर नौकरी मांगनेवाला गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Feb 2017 7:47 AM

विज्ञापन

कोलकाता: कोल इंडिया के चेयरमैन के नाम से फरजी इमेल आइडी तैयार कर खुद के लिए नौकरी मांगनेवाले एक शातिर आरोपी को लालबाजार के साइबर थाने की पुलिस ने छत्तीसगढ़ के कोबरा इलाके से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम विशाल सिंह (35) है. उसके पास से एक सिमकार्ड, मोबाइल फोन और लैपटॉप मिला […]

विज्ञापन
कोलकाता: कोल इंडिया के चेयरमैन के नाम से फरजी इमेल आइडी तैयार कर खुद के लिए नौकरी मांगनेवाले एक शातिर आरोपी को लालबाजार के साइबर थाने की पुलिस ने छत्तीसगढ़ के कोबरा इलाके से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम विशाल सिंह (35) है. उसके पास से एक सिमकार्ड, मोबाइल फोन और लैपटॉप मिला है.
क्या है घटना : पुलिस सूत्रों के मुताबिक कोल इंडिया के चेयरमैन के नाम से एक फरजी इमेल आइडी बना कर उस इमेल से महानगर के एक बिजली कंपनी के अधिकारी को उसने इमेल किया.
उसमें खुद को कोल इंडिया के अधिकारी का रिश्तेदार बता कर खुद के लिए नौकरी मांगी थी. बिजली विभाग की तरफ से इमेल का जवाब कोल इंडिया के असली चेयरमैन को भेजे जाने पर पूरे मामले की सच्चाई का खुलासा हुआ. इसके बाद इसकी शिकायत कोल इंडिया के अधिकारियों की तरफ से लालबाजार के साइबर थाने में दर्ज करायी गयी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी विशाल सिंह को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया. उसे महानगर लाने की तैयारी हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola