अवैध संबंध का विरोध करने पर पति की हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2017 7:30 AM

विज्ञापन

कोलकाता. कई युवकों से अवैध संबंध रखने का विरोध करने पर एक महिला पर अपने पति की हत्या करवा देने का आरोप है. यह मामला बादुड़िया थाना अंतर्गत तारागुनिया गांव की है. मंगलवार को उसके पति सिराजलु मोल्ला (40) का शव गांव के एक पार्क से बरामद किया गया. शव पर जख्म के कई निशान […]

विज्ञापन
कोलकाता. कई युवकों से अवैध संबंध रखने का विरोध करने पर एक महिला पर अपने पति की हत्या करवा देने का आरोप है. यह मामला बादुड़िया थाना अंतर्गत तारागुनिया गांव की है. मंगलवार को उसके पति सिराजलु मोल्ला (40) का शव गांव के एक पार्क से बरामद किया गया. शव पर जख्म के कई निशान पाये गये. मृतक की मां का आरोप है कि उसकी बहू ने उसके बेटे की हत्या करवायी है. बादुड़िया थाना की पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उक्त महिला को गिरफ्तार किया है.

उसे बशीरहाट कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उसे जेल हिरासत में रखने का निर्देश दिया. परिवार के लोगों ने बताया कि उक्त महिला का एक से अधिक पुरुषों के साथ अवैध संबंध है. इसकी जानकारी होने पर प्राय: परिवार में विवाद होता रहता था. वह किसी प्रकार से अपने आप में सुधार लाने के लिए तैयार नहीं थी. घटना के एक दिन पहले सोमवार को सिराजुल और उसके पत्नी के बीच काफी विवाद हुआ था. मंगलवार सुबह सिराजुल को गांव के पार्क के एक पेड़ पर झूलता हुआ शव बरामद किया गया.

प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने उसकी हत्या किये जाने की आशंका जतायी है. घर के लोगों का कहना कि सिराजुल की पत्नी का कई लोगों के साथ अवैध संपर्क था. माना करने पर वह परिवार के लोगों के खिलाफ महिला उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने की धमकी देती थी. लगातार पति के विरोध की वजह से वह काफी परेशान थी. उसने अपने पति की हत्या करवाने की योजना बना डाली. बताया जाता है कि पुलिस की पूछताछ में उसने अपने पति की हत्या करवाने की बात स्वीकार की है. पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola