छह क्विंटल पटाखे जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Oct 2016 2:01 AM
कोननगर. बम बनाने की सूचना पर छापेमारी एक गिरफ्तार हुगली : हुगली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. यह कामयाबी है अवैध तरीके से बनाये जा रहे पटाखे के खिलाफ है. हालांकि पुलिस ने बम बनाये जाने की सूचना पर छापामारी अभियान चलाया था, लेकिन पुलिस को वहां से पटाखों का भंडार मिला.लगभग […]
कोननगर. बम बनाने की सूचना पर छापेमारी
एक गिरफ्तार
हुगली : हुगली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. यह कामयाबी है अवैध तरीके से बनाये जा रहे पटाखे के खिलाफ है. हालांकि पुलिस ने बम बनाये जाने की सूचना पर छापामारी अभियान चलाया था, लेकिन पुलिस को वहां से पटाखों का भंडार मिला.लगभग छह क्विंटल पटाखे जब्त किये गये हैं.
मिली जानकारी के अनुसार पटाखों की कीमत लाखों में बतायी जा रही है, जो अवैध तरीके से बनाये जा रहे थे. पुलिस को देख लोगों में भगदड़ मच गयी, लेकिन मिहिर साहा नामक एक व्यक्ति को पुलिस ने दबोच लिया. उत्तरपाड़ा थाने के कोन्नगर में यह पटाखे गुप्त तरीके से बनाये जा रहे थे. दिवाली से पहले उत्तरपाड़ा थाने की पुलिस की यह बड़ी कामयाबी है.
इसी थाना क्षेत्र के कोननगर कन्हाईपुर इलाके में अापराधिक गतिविधियों के लिए पहले से ही बदनाम है. पुलिस के पास यह गुप्त सूचना थी कि कन्हाईपुर में बम बनाये जा रहे हैं. इसके बाद उत्तरपाड़ा थाने के आइसी मधुसूदन मुखर्जी, सेकंड अफसर निर्मल घोष और कोननगर बिट हाउस के जोनल ऑफिसर समर दे ने सिपाहियों को साथ लेकर यह अभियान चलाया. पुलिस का कहना है कि यह जांच कर रही है कि गिरफ्तार व्यक्ति के पास पटाखे बनाने का लाइसेंस था या नहीं, जांच के बाद साफ होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










