आज तीन जिलों में माओवादी बंद

Updated:
विज्ञापन

खड़गपुर: माओवादी संगठन ने 30 नवंबर को तीन जिलों पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा और पुरुलिया में बंद बुलाया है. माओवादी बंद को देखते हुए जंगलमहल के झाड़ग्राम, लालगढ़, खालतोड़, बेलपहाड़ी, गिधनी, जामबनी सहित कई इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. संदिग्धव्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है. […]

विज्ञापन

खड़गपुर: माओवादी संगठन ने 30 नवंबर को तीन जिलों पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा और पुरुलिया में बंद बुलाया है. माओवादी बंद को देखते हुए जंगलमहल के झाड़ग्राम, लालगढ़, खालतोड़, बेलपहाड़ी, गिधनी, जामबनी सहित कई इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. संदिग्धव्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है.

गौरतलब है कि बंद के समर्थन में खालतोड़ सहित कई इलाकों में माओवादी पोस्टर पाये गये थे, जिसमे माकपा और तृणमूल नेताओं को बंद का समर्थन करने की धमकी दी गयी थी. बंद का विरोध करने पर बुरा अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा गया था.

पुलिस का कहना है कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. बंगाल व झारखंड सीमा पर पुलिस कड़ी नजरदारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola