राशन दुकानों में दिसंबर से गेहूं के बदले आटा
कोलकाता: ग्राहकों को राशन दुकानों में गेहूं के बदले आटा मिलेगा. राज्य के खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने बताया कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह से यह शुरू किया जायेगा. उन्होंने कहा कि गेहूं को लेकर चल रहे अवैध कारोबार को रोकने के लिए राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है. अब केवल गरीबी रेखा के […]
कोलकाता: ग्राहकों को राशन दुकानों में गेहूं के बदले आटा मिलेगा. राज्य के खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने बताया कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह से यह शुरू किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि गेहूं को लेकर चल रहे अवैध कारोबार को रोकने के लिए राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है. अब केवल गरीबी रेखा के नीचे के ग्राहकों को ही आटा नहीं दिया जायेगा, वरन अंत्योदय व एपीएल ग्राहकों को भी यह सुविधा मिलेगी.
हाल में राशन व्यवस्था में काफी परिवर्तन किया गया है. श्री मल्लिक ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद यह परियोजना शुरू की जायेगी. सब कुछ ठीक रहने पर दिसंबर से राशन दुकानों में आटा मिलनी शुरू हो जायेगी. उन्होंने कहा कि गेहूं देने से राज्य सरकार को नुकसान हो रहा था.
अधिकांश ग्राहक गेहूं के बदले दुकानों से आटा ही लते थे. इससे व्यवसायी मुनाफा कमाते थे. अब ग्राहकों को गेहूं से आटा पिसाने की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी. उन्होंने बताया कि राशन दुकानों से बीपीएल परिवारों को 13.50 रुपये की दर से प्रति सप्ताह 125 ग्राम चीनी दी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










