छोटी पूजा कमेटियों को मिलेगी मदद

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: महानगर की सभी बड़ी पूजा कमेटियां अपने इलाके की पांच छोटी पूजा कमेटियों को पांच-पांच हजार रुपये आर्थिक मदद देंगी. दुर्गापूजा के पहले बड़ी कमेटियों को अपने इलाके की छोटी कमेटियों को चुन कर यह रकम उन्हें सौंपना होगा. महानगर की पूजा कमेटियों को लेकर शुक्रवार को नेताजी इनडोर स्टेडियम में बैठक के दौरान […]

विज्ञापन

कोलकाता: महानगर की सभी बड़ी पूजा कमेटियां अपने इलाके की पांच छोटी पूजा कमेटियों को पांच-पांच हजार रुपये आर्थिक मदद देंगी. दुर्गापूजा के पहले बड़ी कमेटियों को अपने इलाके की छोटी कमेटियों को चुन कर यह रकम उन्हें सौंपना होगा. महानगर की पूजा कमेटियों को लेकर शुक्रवार को नेताजी इनडोर स्टेडियम में बैठक के दौरान राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसकी घोषणा की.

उन्होंने कहा कि बड़ी पूजा कमेटियों को प्रायोजक आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन छोटी पूजा कमेटियां आर्थिक किल्लत से जूझती रहती हैं. ऐसे में बड़ी कमेटियों की आर्थिक मदद से उन्हें कुछ राहत मिलेगी. मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के दस सरकारी विभागों से भी महानगर की दस छोटी पूजा कमेटियों को पांच-पांच हजार रुपये आर्थिक मदद देने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के विभाग महानगर के अलावा 18 जिलों की 18 छोटी पूजा कमेटियों को चिन्हित कर उन्हें भी आर्थिक मदद देंगे. इसके अलावा दूर्गापूजा के समय महानगर में तीन के बदले 10 हेल्पलाइन खोलने का निर्देश उन्होंने कोलकाता पुलिस आयुक्त को दिया. साथ ही बिना मतलब के हेल्पलाइन में फोन कर लाइन को व्यस्त रखनेवालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश भी दिया.

उन्होंने इस बार विसजर्न के लिए सिर्फ दो दिन तय करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पूजा कमेटियां चुनिंदे घाटों पर ही विसजर्न करती है. इससे उन घाटों पर बोझ बढ़ जाता है. अगर महानगर के सभी घाटों पर दोपहर के समय से ही प्रतिमाओं का विसजर्न किया जाये तो पुलिस को आसानी होगी. इसके लिए पुलिस के आला अधिकारियों को सभी थाने के ओसी के साथ बैठक कर विचार करने का मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया.

वहीं, बैठक में उपस्थित इमामों को पूजा के पहले उनका बकाया भत्ता दे देने की घोषणा भी ममता ने की. अदालत के निर्देश के कारण यह बंद था. अब सरकार दूसरे तरीके से भत्ता देने की घोषणा की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola