अब भाजपा नेता श्यामल गोस्वामी ने हिंदू महिलाओं को दी पांच बच्चे पैदा करने की सलाह

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : भारत एक ऐसा देश है, जहां बिना मांगे सलाह देने वालों की फेहरिस्त हमेशा तैयार रहती है. इसका उदाहरण इन दिनों देश में चारों ओर देखने को मिल रहा है, जहां कई नेता आम लोगों को यह सलाह देते फिर रहे हैं कि उन्हें कितने बच्चे पैदा करने चाहिए और कितने नहीं. इसी […]

विज्ञापन

कोलकाता : भारत एक ऐसा देश है, जहां बिना मांगे सलाह देने वालों की फेहरिस्त हमेशा तैयार रहती है. इसका उदाहरण इन दिनों देश में चारों ओर देखने को मिल रहा है, जहां कई नेता आम लोगों को यह सलाह देते फिर रहे हैं कि उन्हें कितने बच्चे पैदा करने चाहिए और कितने नहीं.

इसी क्रम में बंगाल के भाजपा नेताश्यामल गोस्वामी ने हिंदू महिलाओं को यह सलाह दी है कि उन्हें कम से कम पांच बच्चे पैदा करने चाहिए. वहीं पार्टी के एक सांसद साक्षी महाराज ने सलाह दी है कि हिंदू महिलाओं को चार बच्चे पैदा करने चाहिए.

गौरतलब है कि इसके पहले विश्व हिंदू परिषद के नेता लगातार इस बात पर जोर देते रहे हैं कि हिंदुओं को अपनी संख्या बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा बच्चों को जन्म देना चाहिए. विहिप नेताओंकीइस सलाह के पीछे का तर्क यह है कि अगर वे ज्यादा बच्चे पैदा करेंगे, तो देश में वे बहुसंख्यक रहेंगे, अन्यथा अल्पसंख्यकहो जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola