बागडोगरा : वन विगाग की टीम ने चलाया अभियान, अवैध फर्नीचर कारखाने का किया भंडाफोड़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2019 4:15 AM
बागडोगरा : आटारोखायी इलाके के ताड़ीजोत में फर्नीचर बनाने के एक अवैध कारखाने का वन विभाग ने भंडाफोड़ किया है. इसके साथ ही लाखों रुपये मूल्य के अवैध फर्नीचर भी जब्त किए गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार कर्सियांग वन विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह एडीएफओ सूरज भुजेल के नेतृत्व में इस कारखाने में […]
बागडोगरा : आटारोखायी इलाके के ताड़ीजोत में फर्नीचर बनाने के एक अवैध कारखाने का वन विभाग ने भंडाफोड़ किया है. इसके साथ ही लाखों रुपये मूल्य के अवैध फर्नीचर भी जब्त किए गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार कर्सियांग वन विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह एडीएफओ सूरज भुजेल के नेतृत्व में इस कारखाने में छापेमारी की.
बागडोगरा रेंज, पानीघटा रेंज, बामनपोखरी रेंज, दुखियाझोड़ा रेंज के कई अधिकारियों एवं वन कर्मियों ने एक बड़ी टीम बनाई. उसके बाद इस टीम के सदस्यों ने मंगलवार को अचानक इस अवैध कारखाने पर छापेमारी शुरू कर दी. जहां से भारी मात्रा में अवैध फर्नीचर के अलावा कीमती लकड़ियां, फर्नीचर बनाने के सामान, मशीनें आदि बरामद की गई.
वन विभाग का कहना है कि कारखाना चलाने का कोई भी कानूनी दस्तावेज नहीं है. यह लोग अवैध रूप से लकड़ियों को जमा कर फर्नीचर बनाने का काम करते थे. तमाम फर्नीचर वन विभाग ने जब्त कर लिया है. तीन ट्रकों में फर्नीचर लोड कर बावनपोखरी रेंज कार्यालय लाया गया. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि कुछ दिन पहले साधन मोड़ इलाके में विमल सरकार नामक एक व्यक्ति द्वारा संचालित अवैध काठ मिल पर अभियान चलाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










