हावड़ा : फ्लैट का ताला तोड़ कर लाखों के गहने और नकदी की चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jan 2019 6:48 AM
हावड़ा : गोलाबाड़ी थाना अंतर्गत मुखराम कनोड़िया रोड स्थित एक बंद फ्लैट का ताला तोड़कर चोरों ने 50 लाख रुपये के गहने आैर दो लाख नकद चुरा लिये. घटना दोपहर के वक्त घटी. बताया जा रहा है कि घर के मालिक किशन सोनकर, परिवार के साथ बनारस गये हुए हैं. उनके दो बेटों की अगले […]
हावड़ा : गोलाबाड़ी थाना अंतर्गत मुखराम कनोड़िया रोड स्थित एक बंद फ्लैट का ताला तोड़कर चोरों ने 50 लाख रुपये के गहने आैर दो लाख नकद चुरा लिये. घटना दोपहर के वक्त घटी. बताया जा रहा है कि घर के मालिक किशन सोनकर, परिवार के साथ बनारस गये हुए हैं. उनके दो बेटों की अगले महीने शादी होनेवाली है. बड़ा बेटा गोकुल सोनकर यही हैं.
गहने आैर रुपये आलमारी के लॉकर में रखे हुए थे. गोकुल ने बताया कि उनका पूरा परिवार बनारस में हो रही संबंधी की शादी में शामिल होने गया है. वह फ्लैट में ताला लगाकर दोपहर करीब ढाई बजे जिम गया था.
जब घर लौटा तो देखा कि फ्लैट का ताला टूटा हुआ है और अलमारी के लॉकर में रखे गहने और नकदी गायब हैं. पूरी घटना अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है. पुलिस फुटेज खंगाल में जुटी हुई है. हालांकि मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










