गोजमुमो नेताओं ने की आडवाणी से मुलाकात
दाजिर्लिंग. नयी दिल्ली में शनिवार सुबह वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के साथ गोरखा जनमुक्ति मोरचा (गोजमुमो) के प्रतिनिधिमंडल ने उनके घर पर मुलाकात की. गोजमुमो प्रमुख बिमल गुरुंग के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में मोरचा महासचिव रोशन गिरि, सहसचिव ज्योति कुमार राई, सहसचिव विनय तामांग और स्वराज थापा शामिल थे. बातचीत के दौरान आडवाणी ने […]
दाजिर्लिंग. नयी दिल्ली में शनिवार सुबह वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के साथ गोरखा जनमुक्ति मोरचा (गोजमुमो) के प्रतिनिधिमंडल ने उनके घर पर मुलाकात की.
गोजमुमो प्रमुख बिमल गुरुंग के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में मोरचा महासचिव रोशन गिरि, सहसचिव ज्योति कुमार राई, सहसचिव विनय तामांग और स्वराज थापा शामिल थे. बातचीत के दौरान आडवाणी ने आश्वासन दिया कि गोरखालैंड की मांग पर गंभीरता के साथ विचार-विमर्श किया जायेगा. आडवाणी ने कहा कि दाजिर्लिंग बंगाल का कभी नहीं रहा.
गौरतलब है कि मोरचा प्रमुख बिमल गुरुंग को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने एनडीए की बैठक और नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है. मोरचा प्रमुख गुरुंग के नेतृत्व में पांच लोगों का प्रतिनिधिमंडल इनदिनों दिल्ली में है. आगामी 26 मई को शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के बाद सभी नेता वापस दाजिर्लिंग लौट आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










