बीएसएफ की गोली से एक तस्कर ढेर

Updated:
विज्ञापन

बालुरघाट : बीएसएफ की गोली से एक बांग्लादेशी तस्कर की मौत हो गयी. घटना में बीएसएफ के तीन जवान भी घायल हो गये. घटना सोमवार की देर रात दक्षिण दिनाजपुर जिले के हिली थाना क्षेत्र के जामालपुर इलाके में घटी. मृतक का नाम मोहम्मद जनी बाबू है. वह बांग्लादेश के जयपुरहाट जिले के सीमांतपुर ग्राम […]

विज्ञापन

बालुरघाट : बीएसएफ की गोली से एक बांग्लादेशी तस्कर की मौत हो गयी. घटना में बीएसएफ के तीन जवान भी घायल हो गये. घटना सोमवार की देर रात दक्षिण दिनाजपुर जिले के हिली थाना क्षेत्र के जामालपुर इलाके में घटी. मृतक का नाम मोहम्मद जनी बाबू है.

वह बांग्लादेश के जयपुरहाट जिले के सीमांतपुर ग्राम पंचायत इलाके का रहनेवाला था. दूसरी ओर घायल जवानों के नाम वहशीलाल विष्णु, पंचाक स्टैंजिन व ब्रजेंद्र गिरि है. प्राथमिक इलाज के बाद जवानों को छोड़ दिया गया. सोमवार तड़के सौ सदस्यीय एक दल करीब 150 गायों की तस्करी के फिराक में था. बीएसएफ द्वारा तस्करों को रोकने पर तस्करों ने बीएसएफ पर हमला बोल दिया, जिससे तीन जवान घायल हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola