तस्करों से बचायी गयीं चार युवतियां
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2017 8:32 AM
जलपाईगुड़ी. नौकरी का प्रलोभन देकर दिल्ली ले जायी जा रही एक नाबालिग सहित चार युवतियों को जलपाईगुड़ी रोड स्टेशन आरपीएफ ने बचा लिया. चार में से दो जलपाईगुड़ी सदर प्रखंड के करला वैली चाय बागान और दो माल महकमा अंतर्गत डामडिम चाय बागान की निवासी हैं. इसके साथ ही आरपीएफ ने दो तस्करों को भी […]
इनमें से चंद्र कुमार (30) डामडिम चाय बागान का और दूसरा मधुबनी, बिहार का निवासी बबलू साहू है. दोनों गिरफ्तार तस्करों को मयनागुड़ी जीआरपी थाने को सौंप दिया गया है. उल्लेखनीय है कि मानव तस्करों का जाल उत्तर बंगाल के चाय बागानों में फैला हुआ है.
बेरोजगार युवतियों व लाचार किशोरियों को बेहतर काम दिलाने का लालच देकर वे अपने चंगुल में फंसा लेते हैं. जलपाईगुड़ी रोड स्टेशन के एसआई आदित्य कुमार मीणा ने गुरुवार को बताया, बीती रात रोड स्टेशन से चारों महिलाओं को तस्करों से मुक्त कराया गया. आरोपी तस्करों ने शुरू में बताया, इन लड़कियों को विवाह समारोह के लिए सिलीगुड़ी ले जा रहे हैं. उनके बैग और बैग में रखे कागजात वगैरह देखने पर जब शक हुआ तो उनसे जोर देकर पूछताछ की गयी. इसके बाद पता चला कि इन महिलाओं को दिल्ली काम दिलाने के लिए ले जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










