24 साल बाद मिली लापता पत्नी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jun 2017 10:21 AM
हावड़ा. शनिवार को हावड़ा थाना पुलिस के प्रयास से एक व्यक्ति को 24 वर्ष 8 माह बाद उसकी लापता पत्नी अस्पताल में घायल अवस्था में मिली. पति माणिक दत्ता को विश्वास नहीं हो रहा था कि सामने जो बैठी है, वह उसकी पत्नी गौरी दत्ता है. वह पत्नी के सिर पर बार-बार हाथ फेर रहा […]
इसके बाद गैरी जहां-तहां भटकती रही. गौरी देवी जब लापता हुई थी, उस वक्त माणिक दत्ता ने अपनी दो बेटियों और एक बेटे को लेकर उसे ढूंढ़ने का बहुत प्रयास किया. राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पास पत्र लिख कर अपील भी की, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ. इस बीच दो बेटियों और एक बेटे को पढ़ा-लिखा कर काबिल बनाया. शुक्रवार को अचानक दुर्गापुर थाने से एक खबर आयी कि उनकी पत्नी गौरी देवी हावड़ा जिला अस्पताल में भरती है. इस खबर को सुन कर माणिक दत्ता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. शनिवार सुबह वह हावड़ा थाना पहुंचे और ओसी तथागत पांडे से मुलाकात की. इसके बाद वह पुलिस अधिकारियों के साथ हावड़ा जिला अस्पताल पहुंचे. अस्पताल के महिला वार्ड में जाने पर उन्होंने गौरी देवी को देखा. पैर में चोट लगने के कारण अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. गौरी देवी को देखने के बाद माणिक खुशी से रो पड़े और वह बार-बार कहते रहे कि वर्ष 1999 में जिस कार्य को मुंबई पुलिस नहीं कर सकी, उसे हावड़ा पुलिस ने कर दिखाया. पिछले सप्ताह गोलाबाड़ी थाना इलाके में एक सड़क दुर्घटना मे घायल होने पर हावड़ा सिटी पुलिस ने गौरी देवी को हावड़ा अस्पताल में भरती कराया था. गौरी देवी से बार-बार पूछने पर उसने पुलिस को बताया कि वह दुर्गापुर के पलासदीहा की रहनेवाली है, जिसके बाद पुलिस ने दुर्गापुर थाने से संपर्क किया. माणिक ने खुशी जाहिर करते हुए हावड़ा थाना के ओसी तथागत पांडेय व अन्य पुलिस अधिकारियों का आभार जताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










