यूपी में महागठबंधन लगभग तय, 26 को प्रदेश नेताओं से मिलेंगे राहुल गांधी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Dec 2016 11:18 AM
लखनऊ/नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 26 दिसंबर को यूपी कांग्रेस के नेताओं से मिलेंगे. यह मुलाकात आने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है. सूत्रों के हवाले से ऐसी खबरें आ रहीं हैं कि सपा के साथ कांग्रेस का गठबंधन तय है, जिसके कारण राहुल प्रदेश के नेताओं से […]
लखनऊ/नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 26 दिसंबर को यूपी कांग्रेस के नेताओं से मिलेंगे. यह मुलाकात आने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है. सूत्रों के हवाले से ऐसी खबरें आ रहीं हैं कि सपा के साथ कांग्रेस का गठबंधन तय है, जिसके कारण राहुल प्रदेश के नेताओं से मिल रहे हैं. कहा जा रहा है कि कल चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित पुस्तक के लोकार्पण समारोह में इस महागठबंधन की रूपरेखा तय हुई है. इस कार्यक्रम में सपा के संकटमोचक अमर सिंह, रालोद नेता अजीत सिंह, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, जदयू नेता शरद पवार, जनता दल (सेक्यूलर) के नेता देवगौड़ा मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










