यूपी : लोस चुनाव के लिए BJP की रणनीति, ब्राह्मण-ठाकुर-दलित समीकरण पर जोर

नयी दिल्ली : यूपी की सियासी जमीन पर भाजपा का राजनीतिक प्रयोग जारी है. 2019 लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है. कल होने वाले कैबिनेट फेरबदल में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रणनीति स्पष्ट रूप से दिख जायेगी. उधर यूपी […]
नयी दिल्ली : यूपी की सियासी जमीन पर भाजपा का राजनीतिक प्रयोग जारी है. 2019 लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है. कल होने वाले कैबिनेट फेरबदल में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रणनीति स्पष्ट रूप से दिख जायेगी. उधर यूपी के मथुरा स्थित वृंदावन के केशव धाम में चल रही राष्ट्रीय स्वयंसेवक की बैठक में योगी आदित्यनाथ भी शामिल होने वाले हैं. इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी भी शामिल हुए.
कैबिनेट फेरबदल : नहीं तय हो पा रहा है रक्षा मंत्री का नाम, कलराज मिश्र ने दिया इस्तीफा
उत्तरप्रदेश चुनाव के मद्देनजर केंद्र से दो ब्राह्मण चेहरों ने इस्तीफा दिया है. संजीव बालियान का भी इस्तीफा हुआ है. ऐसे में इस बात की संभावना है कि संतुलन साधने के मद्देनजर पिछड़ी जाति के कुछ चेहरों को यूपी से केंद्र में मंत्री बनाया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




