Live Updates

UP Breaking News Live: यूपी विधान परिषद की 13 सीटों पर चुनाव की तारीख का एलान

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

विज्ञापन

विधान परिषद की 13 सीटों पर चुनाव की तारीख का एलान

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 13 सीटों पर होने वाले चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है. विधान परिषद के चुनाव अगले महीने संपन्न कराए जाएंगे. 6 जुलाई को विधान परिषद के 13 सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है. जिनके लिए 20 जून को चुनाव कराए जाएंगे.

कुशीनगर में बड़ा हादसा

कुशीनगर के पडरौना में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां आवास विकास कालोनी की शौचालय की टंकी तो साफ करने उतरे तीन सफाईकर्मियों की मौत हो गयी है. फायर बिग्रेड की टीम ने मृतकों के शव को बाहर निकाला है. मृतकों में एक पीडब्ल्यूडी का सफाईकर्मी भी शामिल है. घटना में बड़ी लापरवाही सामने आई है. सफाईकर्मियों को बिना सेफ्टी फीचर के गहरे टंकी में उतारा गया था.

यूपी विधानसभा के सामने बुजुर्ग ने की आत्मदाह की कोशिश

राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. लखनऊ के सबसे पॉश इलाक़े हज़रतगंज में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने विधानभवन के सामने अपनी स्कूटी में आग लगाने के बाद ख़ुद को आग लगाने का प्रयास किया. मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवान मौजूद.

काशी में कथित शिवलिंग के पूजन का निर्देश

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद में सर्वे का वीडियो सामने आने पर संतो ने बड़ा ऐलान किया है. आदि गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने अपने शिष्यों को कथित शिवलिंग के पूजन का निर्देश दिया है. विवादित स्थल पर 4 जून का जलाभिषेक करेंगे काशी के संत. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अगुवाई में जलाभिषेक करने जाएंगे संत. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि, भगवान शिव की जटा से निकलती है मां गंगा

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर योगी सरकार पर साधा निशाना

लखनऊ के लोकभवन में फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रियों के साथ फिल्म देखने पहुंचे, जिसे लेकर अब सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है. उन्होंने कहा कि, ऐतिहासिक फ़िल्म देखने के बाद कैबिनेट से आग्रह है कि उप्र की वर्तमान हालत भी देखें. इतिहास के आटे से वर्तमान की रोटी नहीं बन सकती

सीएम योगी ने राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों का लिया जायजा

कानपुर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. इस क्रम में राष्ट्रपति के दौरे से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर देहात में परौख गांव के मिलन केंद्र पहुंचे. जहां उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola