प्रशासन ने 67 बूथों को बदलने का प्रस्ताव भेजा

Published at :14 Mar 2014 3:16 AM (IST)
विज्ञापन
प्रशासन ने 67 बूथों को बदलने का प्रस्ताव भेजा

चाईबासा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख पी की अध्यक्षता में गुरुवार को विभिन्न कोषांग के नोडल पदाधिकारियों एवं राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई. इसमें तय किया गया कि कुल 118 बूथों में से 67 बूथों को बदलने के लिए निर्वाचन आयोग को प्रस्ताव भेजा जायेगा. आयोग के आदेश के […]

विज्ञापन

चाईबासा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख पी की अध्यक्षता में गुरुवार को विभिन्न कोषांग के नोडल पदाधिकारियों एवं राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई. इसमें तय किया गया कि कुल 118 बूथों में से 67 बूथों को बदलने के लिए निर्वाचन आयोग को प्रस्ताव भेजा जायेगा.

आयोग के आदेश के बाद बूथों में बदलाव को अंतिम रूप दिया जायेगा. चुनाव संचालन को लेकर बुलायी गयी बैठक में उपायुक्त ने कोषांग के अधिकारियों के साथ चुनाव के दौरान जरूरतों की सूची मांगी तो उन्हें आदर्श आचार संहिता का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित कराने का निर्देश भी दिया. जिला में पचास फीसदी से अधिक बूथों के बदलने का निर्णय के पीछे के कारणों का खुलासा उपायुक्त के स्तर पर नहीं किया गया है, लेकिन माना जा है कि नक्सली गतिविधि व अन्य कारणों से बूथों को बदलने का निर्णय लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola