बड़बिल में कबाड़ी का घर हुआ खाक, एक जिंदा जला

बड़बिल : बड़बिल स्टेशन रोड स्थित एक कबाड़ी के घर में रविवार की मध्य रात्रि आग लग गयी. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी. सोमवार की सुबह पुलिस ने घर से शव बरामद किया. शव 99 प्रतिशत जल चुका है. उसकी शिनाख्त नहीं हुई है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. जानकारी […]
बड़बिल : बड़बिल स्टेशन रोड स्थित एक कबाड़ी के घर में रविवार की मध्य रात्रि आग लग गयी. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी. सोमवार की सुबह पुलिस ने घर से शव बरामद किया. शव 99 प्रतिशत जल चुका है. उसकी शिनाख्त नहीं हुई है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. जानकारी के अनुसार घर में आग लगी देख स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को जानकारी दी. दमकल कर्मियों ने रात में आग पर काबू पा लिया. सोमवार की सुबह दमकल कर्मी दोबारा पहुंची,
तो शव मिला. दमकल कर्मियों ने इसकी जानकारी बड़बिल थाना प्रभारी को दी. इसके बाद बड़बिल थाना प्रभारी जगन्नाथ मल्लिक, बड़बिल नगराध्यक्ष दिलीप मिश्रा और मजिस्ट्रेट मनोरंजन देव (नपा कार्यकारी अधिकारी) पहुंचे. पुलिस 72 घंटे तक शव को मुर्दा घर में रखकर परिजनों की तलाश करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




