फ्रेट लोडिंग राजस्व में 13.07% की बढ़ोतरी

चक्रधरपुर : दपू रेलवे के चक्रधरपुर रेलमंडल ने वित्तीय वर्ष 2016-17 में रिकाॅर्ड माल लदान कर भारतीय रेल में नया कीर्तिमान स्थापित किया. रेल मंडल ने 109.59 मिलियन टन फ्रेट लोडिंग कर बीते वर्ष 2015-16 के 96.84 मिलियन टन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. माल लदान में 12.75 मिलियन टन यानी 13.17 प्रतिशत की वृद्धि […]
चक्रधरपुर : दपू रेलवे के चक्रधरपुर रेलमंडल ने वित्तीय वर्ष 2016-17 में रिकाॅर्ड माल लदान कर भारतीय रेल में नया कीर्तिमान स्थापित किया. रेल मंडल ने 109.59 मिलियन टन फ्रेट लोडिंग कर बीते वर्ष 2015-16 के 96.84 मिलियन टन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. माल लदान में 12.75 मिलियन टन यानी 13.17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी.
बीते वर्ष की तुलना में चक्रधरपुर मंडल ने 7012.90 करोड़ की जगह कुल 7929.67 करोड़ रुपये राजस्व अर्जित किया है. यह बीते वर्ष की तुलना में 916.77 करोड़ (13.07 प्रतिशत) अधिक है. वहीं यात्री परिवहन में बीते साल 307.02 करोड़ की अपेक्षा कुल 327.15 करोड़ रुपये की आय हुयी है. यह 20.13 करोड़ रुपये (6.55 प्रतिशत) अधिक है.
जबकि यात्रियों की संख्या 1.98 प्रतिशत अधिक रही. रेल मंडल वाणिज्य विभाग ने बुधवार को वित्तीय वर्ष 2016-17 का लेखा-जोखा व आंकड़ा जारी कर जानकारी दी. उपलब्धि से रेल मंडल ने लोडिंग करने का इतिहास रच भारतीय रेल के 100 मिलियन टन क्लब में शामिल हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




