सड़क पार कर रहे दर्जी की वाहन के धक्के से मौत

चाईबासा : सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महुलसाही स्थित ममता टेलर के मालिक राजेंद्र सोलंकी की मौत हो गयी. घटना रविवार की शाम सात बजे महुलसाई में हुई. पंडावीर निवासी राजेंद्र सोलंकी महुलसाई ममता टेलर नामक दुकान चलाता था. महुलसाई में अपने दोस्त संतोष निषाद के पास रह […]
चाईबासा : सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महुलसाही स्थित ममता टेलर के मालिक राजेंद्र सोलंकी की मौत हो गयी. घटना रविवार की शाम सात बजे महुलसाई में हुई. पंडावीर निवासी राजेंद्र सोलंकी महुलसाई ममता टेलर नामक दुकान चलाता था. महुलसाई में अपने दोस्त संतोष निषाद के पास रह रहा था.
रविवार को दुकान बंद कर अपनी साइकिल से घर लौटने के लिए निकला था. सड़क पार करते अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये. खून से लथपथ हालत में स्थानीय लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया. रास्ते में उनकी मौत हो गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




