पादरी के घर चोरी मामले में दो लोग राउरकेला से गिरफ्तार

मनोहरपुर : शहरी क्षेत्र स्थित मिशन कंपाउंड में पादरी के घर पर हुई चोरी की घटना का मनोहरपुर पुलिस ने परदाफाश कर लिया है. मामले में दो आरोपियों को राउरकेला से गिरफ्तार किया गया है. मनोहरपुर थाना प्रभारी पतरस नाग ने बताया कि चोरी को घटना पर थाने में 8 मार्च 2016 को अज्ञात चोरों […]
मनोहरपुर : शहरी क्षेत्र स्थित मिशन कंपाउंड में पादरी के घर पर हुई चोरी की घटना का मनोहरपुर पुलिस ने परदाफाश कर लिया है. मामले में दो आरोपियों को राउरकेला से गिरफ्तार किया गया है.
मनोहरपुर थाना प्रभारी पतरस नाग ने बताया कि चोरी को घटना पर थाने में 8 मार्च 2016 को अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. इसमें मिशन कंपाउंड निवासी रेव्य. पतरस हुनी पुर्ती के घर से अज्ञात चोरों ने दो मोबाइल, 1500 रुपये, कपड़ा, बाइक की चाबी, बैग आदि की चोरी हुई थी.
पुलिस ने चोरी गये मोबाइल के सीडीआर लोकेशन को ट्रैक कर रेलवे कॉलोनी के पानी टंकी के समीप सुदेश महंत के 20 वर्षीय पुत्र लाजो महंत एवं राउरकेला के सेक्टर 6 गोलघर मुखी बस्ती से काली मुखी के पुत्र 24 वर्षीय आकाश मुखी को गिरफ्तार किया है. इनके पास चोरी के मोबाइल व अन्य सामानों की बरामदगी कर ली गयी है. दोनों को जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




