महिला कांग्रेसियों ने फूंका सीएम का पुतला

Updated at : 01 Sep 2016 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
महिला कांग्रेसियों ने फूंका सीएम का पुतला

चाईबासा : महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह जिला परिषद उपाध्यक्ष चांदमनी बालमुचू के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रामगढ़ घटना के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका. इसके पूर्व सरकार का शव जोड़ापोखर बस्ती में घुमाया गया. सरकार के विरोध में नारेबाजी की गयी. मौके पर चांदमनी बालमुचू ने कहा कि रामगढ़ […]

विज्ञापन

चाईबासा : महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह जिला परिषद उपाध्यक्ष चांदमनी बालमुचू के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रामगढ़ घटना के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका. इसके पूर्व सरकार का शव जोड़ापोखर बस्ती में घुमाया गया. सरकार के विरोध में नारेबाजी की गयी.

मौके पर चांदमनी बालमुचू ने कहा कि रामगढ़ के गोला में विस्थापित व रैयतों पर गोली चलाने वाले दोषी पुलिस कर्मियों को अविलंब नौकरी से बर्खास्त किया जाये.

राज्य सरकार मृतक के परिजनों को नौकरी और 25 लाख रुपये मुआवजा दे. वहीं घायलों को दस लाख रुपये मुआवजा दे. कार्यक्रम में सरिता गोप, शीलावंती बालमुचू, जितेन, कृष्णा, परवीन, संजय, अनिता, शांति, सुब्रोद्र, सुरजामुनी मालती, रीना, लक्ष्मण चौधरी आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola