तय रूट से ही निकलेगा अखाड़ा जुलूस

चाईबासा : सदर थाना में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें 10 अप्रैल को होने वाले सरहुल तथा 15 अप्रैल को निकलने वाले रामनवमी जुलूस पर चर्चा की गयी. सरहुल तथा रामनवमी जुलूस की रूट तय की गयी. तय हुआ दोपहर दो बजे से रामनवमी जुलूस निकलेगा. जुलूस का रात के दस बजे […]
चाईबासा : सदर थाना में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें 10 अप्रैल को होने वाले सरहुल तथा 15 अप्रैल को निकलने वाले रामनवमी जुलूस पर चर्चा की गयी. सरहुल तथा रामनवमी जुलूस की रूट तय की गयी. तय हुआ दोपहर दो बजे से रामनवमी जुलूस निकलेगा. जुलूस का रात के दस बजे तक हर हाल में समापन करना होगा. किसी भी तरह की भड़काऊ नारेबाजी या गाना नहीं बजाने की अपील की गयी. अखाड़ा कमेटी को निर्देश दिया गया
कि कमेटी के सदस्यों को कायदा और कानून में रखकर जुलूस निकालेंगे. रामनवमी जुलूस के लिए अलग-अलग अखाड़ों के अलग-अलग रूट तय किया गया. सभी अखाड़ों से निर्धारित रूट पर ही जुलूस निकालने की अपील की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




