24 घंटे बाद नयी बहाली

चाईबासा : मनरेगा कर्मियों की हड़ताल को लेकर डीसी ने गुरुवार को अंतिम फैसला ले लिया. शुक्रवार शाम पांच बजे तक काम पर वापस नहीं आने पर हड़ताली कर्मियों को बरखास्त करने का आदेश बीडीओ को दे दिया. साथ ही बीडीओ से बीपीओ का परफोरमेंस रिपोर्ट भी मांगा है. बताया जा रहा है कि परफोरमेंस […]
चाईबासा : मनरेगा कर्मियों की हड़ताल को लेकर डीसी ने गुरुवार को अंतिम फैसला ले लिया. शुक्रवार शाम पांच बजे तक काम पर वापस नहीं आने पर हड़ताली कर्मियों को बरखास्त करने का आदेश बीडीओ को दे दिया.
साथ ही बीडीओ से बीपीओ का परफोरमेंस रिपोर्ट भी मांगा है. बताया जा रहा है कि परफोरमेंस को आधार बनाकर पहले एक दो बीपीओ को बरखास्त किया जायेगा फिर आगे की कार्रवाई तय होगी.
इसके साथ ही उपायुक्त ने मनरेगा कार्य की समीक्षा की. काम मांगों अभियान को लेकर निर्धारित तिथि को पदयात्र निकालने और रोजगार दिवस मनाने का आदेश दिया. बैठक में डीडीसी बालकिशुन मुंडा, एसडीओ जगन्नाथपुर, चक्रधरपुर तथा तांतनगर बीडीओ को छोड़कर सभी बीडीओ, डीपीआरओ, कल्याण पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




