नवंबर माह में कोल्हान में 19 हत्या व 14 चोरियां
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Dec 2015 3:42 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : कम संसाधन रहने पर भी पंचायत चुनाव में पुलिस ने बेहतर काम किया है. घोडाबांधा, कुचाई जैस नक्सल प्रभावित जगहों में पुलिस ने शांतिपूर्ण चुनाव कराया. चुनाव में नक्सलियों की एक इंच भी नहीं चली. पहले की अपेक्षा अपराध में भी कमी आयी है. ये बातें कोल्हान डीआइजी आरके धान ने बुधवार को […]
विज्ञापन
चाईबासा : कम संसाधन रहने पर भी पंचायत चुनाव में पुलिस ने बेहतर काम किया है. घोडाबांधा, कुचाई जैस नक्सल प्रभावित जगहों में पुलिस ने शांतिपूर्ण चुनाव कराया. चुनाव में नक्सलियों की एक इंच भी नहीं चली. पहले की अपेक्षा अपराध में भी कमी आयी है.
ये बातें कोल्हान डीआइजी आरके धान ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कही. डीआइजी ने अपने चैंबर में प्रमंडल स्तरीय क्राइम मीटिंग की समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव का श्रेय कोल्हान के एक-एक जवानों को जाता है.
डीआइजी ने नवंबर माह में कोल्हान में हुए अपराध और निष्पादित मामलों का ब्योरा भी जारी किया. मौके पर पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी, ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी, सरायकेला खरसावां के एसपी, पश्चिमी सिंहभूम के एसपी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




