दूसरी पत्नी के बेटे को नौकरी नहीं

Published at :25 Sep 2013 3:38 AM (IST)
विज्ञापन
दूसरी पत्नी के बेटे को नौकरी नहीं

चाईबासा : दूसरी पत्नी के बेटे को अनुकंपा के आधार पर नौकरी नहीं मिलेगी. अनुकंपा पर नौकरी तभी संभव है जब दूसरी शादी के लिए सरकार से अनुमति ली गयी हो. सरकार के अनुकंपा पुस्तिका में दर्ज इस नियम को आधार बनाकर कुमारडुंगी के रोशन कुमार को नौकरी नहीं देने का निर्णय मंगलवार को अनुकंपा […]

विज्ञापन

चाईबासा : दूसरी पत्नी के बेटे को अनुकंपा के आधार पर नौकरी नहीं मिलेगी. अनुकंपा पर नौकरी तभी संभव है जब दूसरी शादी के लिए सरकार से अनुमति ली गयी हो.

सरकार के अनुकंपा पुस्तिका में दर्ज इस नियम को आधार बनाकर कुमारडुंगी के रोशन कुमार को नौकरी नहीं देने का निर्णय मंगलवार को अनुकंपा समिति की बैठक में लिया गया. इस फैसले पर अंतिम मुहर विधि विशेषज्ञों की सलाह के बाद ही प्रशासन लेगा. रोशन कुमार ने जिला से मामले का निपटारा होने पर हाईकोर्ट में अपील दायर किया था.

न्यायालय से कोर्ट की अवमानना मामले में नोटिस मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया. इसके बाद उपायुक्त ने आपात बैठक बुलायी. बैठक में शिक्षा विभाग और जिला कल्याण विभाग के मामलों की सुनवाई नहीं हो सकी. बैठक में एडीसी पूर्णचंद कुंकल, डीएसइ बीना कुमारी, कल्याण पदाधिकारी इसीदोर सोरेंग, डिप्टी डीएसई सुरेश तिवारी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola