पश्चिमी सिंहभूम को नहीं भायी मनी ट्रांसफर सेवा

Published at :16 Jul 2013 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिमी सिंहभूम को नहीं भायी मनी ट्रांसफर सेवा

चाईबासा : देश भर में डाक विभाग ने एक शहर से दूसरे शहर में तेजी से धन भेजने के लिये मोबाइल आधारित मनी ट्रांसफर सेवा की शुरुआत की है. चाईबासा डाक घर में इस सेवा की शुरुआत अप्रैल से शुरू हुई है. लेकिन चाईबासा में अब तक इस सेवा का इस्तेमाल किसी ने नहीं किया. […]

विज्ञापन

चाईबासा : देश भर में डाक विभाग ने एक शहर से दूसरे शहर में तेजी से धन भेजने के लिये मोबाइल आधारित मनी ट्रांसफर सेवा की शुरुआत की है. चाईबासा डाक घर में इस सेवा की शुरुआत अप्रैल से शुरू हुई है. लेकिन चाईबासा में अब तक इस सेवा का इस्तेमाल किसी ने नहीं किया.

इस सेवा के शुरू किये 26 दिन गुजर जाने के बाद भी चाईबासा शहर से अब तक एक भी मोबाइल मनी ट्रांसफर नहीं हो पायी. हालांकि इस सेवा के जरिये शहर के एक व्यक्ति को बाहर से भेजी गई 10 हजार की रकम प्राप्त हुई है.

क्या है विधि

इसके लिये पोस्ट ऑफिस जाकर जारी करने वाले फार्म पर भेजने वाले व प्राप्त करने वाले व्यक्ति का नाम, पता, मोबाइल नंबर, भेजी जाने वाली राशि इत्यादि भरना पड़ता है. पोस्ट ऑफिस से यह सूचना कम्प्यूटर या कार्यालय के मोबाइल फोन के माध्यम से केन्द्रीय सर्वर को भेजी जाती है.

अनुरोध स्वीकार होने पर सर्वर से 16 अंको का यूनिक कोर्ड पैसे भेजने वाले व्यक्ति के मोबाइल में एसएमएस कर दिया जाता. उस यूनिक नंबर को रुपये पाने वाला व्यक्ति निकटवर्ती पोस्ट ऑफिस में जाकर पिन बताकर राशि का दावा करता है. सर्वर से नंबर की जांच के बाद उसे रुपये दे दिये जाते है. जैसे ही रुपये प्राप्त होता है भेजने वाले के मोबाइल पर इसका एसएमएस आ जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola