सात बीएड कॉलेजों की संबद्धता का प्रस्ताव मंजूर

Updated at : 26 Jun 2014 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
सात बीएड कॉलेजों की संबद्धता का प्रस्ताव मंजूर

चाईबासा/जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय की एफिलिएशन और सिंडिकेट ने सात बीएड कॉलेजों के नव संबद्धन व संबंधन विस्तार की स्वीकृति प्रदान कर दी है. सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में विश्वविद्यालय में बुधवार की सुबह एफिलिएशन और सिंडिकेट की इमरजेंट मीटिंग हुई. दोनों ही बैठक में एक सूत्री एजेंडा पर विचार-विमर्श किया गया. एफिलिएशन […]

विज्ञापन

चाईबासा/जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय की एफिलिएशन और सिंडिकेट ने सात बीएड कॉलेजों के नव संबद्धन व संबंधन विस्तार की स्वीकृति प्रदान कर दी है. सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में विश्वविद्यालय में बुधवार की सुबह एफिलिएशन और सिंडिकेट की इमरजेंट मीटिंग हुई. दोनों ही बैठक में एक सूत्री एजेंडा पर विचार-विमर्श किया गया. एफिलिएशन कमेटी की स्वीकृति के बाद सातों कॉलेज की संबद्धता का प्रस्ताव सिंडिकेट मीटिंग में रखी गयी.

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार तीन दिनों के अंदर इन कॉलेजों की संबद्धता की प्रक्रिया पूरी करनी है. इसलिए सत्र 14-15 की संबद्धता के प्रस्ताव पर सिंडिकेट की मुहर लगाते हुए राज्य सरकार के पास भेजने का निर्णय लिया गया. इससे पूर्व सिंडिकेट मीटिंग में राज्यपाल द्वारा नामित दो नये सदस्य डॉ दिवाकर मिंज व डॉ एसएस रजी का स्वागत किया गया. बैठक कुलपति डॉ आरपीपी सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें प्रतिकुलपति डॉ शुक्ला महंती, वित्त परामर्शी ब्रजेश तिवारी, प्रो दिगंबर हांसदा, डॉ स्नेहलता सिन्हा, अमिताभ सेनापति, प्रॉक्टर डॉ आरएन पाठक, परीक्षा नियंत्रक डॉ गंगा प्रसाद सिंह, वित्त अधिकारी सुधांशु कुमार, सहायक कुलसचिव एमके मिश्र व अन्य शामिल हुए.

फीस पर फैसला दो को संभव

विश्वविद्यालय की अगली सिंडिकेट मीटिंग दो जुलाई को बुलायी गयी है. इसमें बीएड की फीस समेत अन्य मुद्दों पर निर्णय लिये जायेंगे. चूंकि बुधवार को सिंडिकेट की इमरजेंट मीटिंग हुई, इसलिए इसमें एक सूत्री एजेंडा रखा गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola