... एक डीसी ने बदल दी जिंदगी और मैं आइएएस हो गया : डीसी

Updated at : 29 Jun 2017 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
... एक डीसी ने बदल दी जिंदगी और मैं आइएएस हो गया : डीसी

चाईबासा : उपायुक्त अरवा राजकमल ने कार्यक्रम की शुरुआत अपने बचपन की एक कहानी से की. डीसी ने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय में तब वह आठवीं कक्षा में थे. इसी तरह का कुछ कार्यकम चल रहा था. जमीन पर बैठकर वह कार्यक्रम सुन रहे थे. जिले के प्रभारी डीसी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे […]

विज्ञापन

चाईबासा : उपायुक्त अरवा राजकमल ने कार्यक्रम की शुरुआत अपने बचपन की एक कहानी से की. डीसी ने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय में तब वह आठवीं कक्षा में थे. इसी तरह का कुछ कार्यकम चल रहा था. जमीन पर बैठकर वह कार्यक्रम सुन रहे थे. जिले के प्रभारी डीसी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. डीसी क्या बोल रहे थे, ये उनको समझ में नहीं आ रहा था. लेकिन, मन में एक जिद हो गयी कि मुझे इस आदमी की तरह ही बनना है. और आज मैं खुद आइएएस बनकर आपके सामने हूं.

इस कार्यशाला में कोई एक भी वक्ता जैसे बनने की इच्छा आपके मन में जागृत हो गयी तो, इस कार्यशाला का आयोजन सफल माना जायेगा. डीसी ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्नातक होना बहुत जरूरी है. डीसी ने छात्राओं को कैरियर के बारे में जानकारी दी. डीसी ने कहा कि आइएएस बनने से पहले वह खुद एक शिक्षक थे और रसायनशास्त्र पढ़ाया करते थे. डीसी ने कहा कि इंटरमीडिएट पास सभी छात्राओं के नामांकन के लिए व जिला में एक कोषांग का गठन करेंगे. यह कोषांग छात्राओं के स्नातक में नामांकन की मॉनीटरिंग करेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola