मानव तस्करी के आरोप में युवक गिरफ्तार
Updated at : 19 Apr 2017 8:34 AM (IST)
विज्ञापन

साहू बस का पीछा कर युवक को किया गिरफ्तार लड़की को सीडब्ल्यूसी के हवाले किया गया सिमडेगा : मानव तस्करी के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है. उस पर दो लड़कियों को काम दिलाने के नाम पर बहलाने फुसलाने का आरोप है. बताया जा रहा है कि एएचटीसयू थाना […]
विज्ञापन
साहू बस का पीछा कर युवक को किया गिरफ्तार
लड़की को सीडब्ल्यूसी के हवाले किया गया
सिमडेगा : मानव तस्करी के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है. उस पर दो लड़कियों को काम दिलाने के नाम पर बहलाने फुसलाने का आरोप है. बताया जा रहा है कि एएचटीसयू थाना प्रभारी राजेकुमार कुजूर को सूचना मिली कि साहू बस में केशलपुर की रहने वाली दो लड़कियों को बहला-फुसला कर एक युवक काम दिलाने के बहाने बेंगलुरु ले जा रहा है.
सूचना के आधार पर एएचटीयू थाना प्रभारी शस्त्र बलों के साथ राउरकेला जा रही साहू बस का पीछा किया. टुकुपानी के पास साहू बस को रोका. बस में सवार कोलेबिरा निवासी युवक प्रसाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया और दोनों लड़कियों को अपने कब्जे में ले लिया.
पूछताछ करने के बाद लड़कियों को सीडब्ल्यूसी के हवाले कर दिया गया. इधर, प्रसाद सिंह को लड़की को बहाला फुसला कर बेंगलुरु ले जाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. डीएसपी प्रदीप उरांव ने बताया कि प्रसाद सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया. लड़की की मां ने एएचटीयू थाना में धारा 363, 370, 75/81 जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




