शव होने की सूचना से परेशानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jul 2015 8:04 PM
कोलेबिरा. प्रखंड के नवाटोली पंचायत अंतर्गत भंवर पहाड़ ग्राम पांच जुलाई को एक बोरे में शव की अफवाह से कोलेबिरा पुलिस परेशान रही. जानकारी के अनुसार भंवर पहाड़ गांव के मेला टोंगरी में सुबह ग्रामीणों ने एक बंद बोरी देखा. जिसमें मक्खियां भिनभिना रही थी. वहां पर अत्यधिक दुर्गंध था. ग्रामीणों ने शव की आशंका […]
कोलेबिरा. प्रखंड के नवाटोली पंचायत अंतर्गत भंवर पहाड़ ग्राम पांच जुलाई को एक बोरे में शव की अफवाह से कोलेबिरा पुलिस परेशान रही. जानकारी के अनुसार भंवर पहाड़ गांव के मेला टोंगरी में सुबह ग्रामीणों ने एक बंद बोरी देखा.
जिसमें मक्खियां भिनभिना रही थी. वहां पर अत्यधिक दुर्गंध था. ग्रामीणों ने शव की आशंका से इसकी सूचना कोलेबिरा पुलिस को दी. पुलिस ने आकर जब बोरी को खोली तो उसमें सूकर का शव मिला. चूंकि अभी जिला एथे्रंक्स प्रभावित क्षेत्र है, इसलिए थाना प्रभारी विद्यापति सिंह ने तत्काल उसे गड्ढा करवा कर उसे दफना दिया. पुलिस के अनुसार किसी शरारती तत्व ने पुलिस एवं ग्रामीणों को परेशान करने के लिए उक्त जानवर के शव को यहां फेंक दिया होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










