धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का त्योहार

Published at :29 Aug 2013 3:01 AM (IST)
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का त्योहार

सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. जन्माष्टमी के अवसर पर शहरी क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों को सजाया गया. शहरी क्षेत्र के रामजानकी मंदिर, महावीर चौक मंदिर, सरना मंदिर, केलाघाघ मंदिर, हनुमान वाटिका के अलावा अन्य सभी मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की पालना सजायी गयी. मंदिरों को […]

विज्ञापन

सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. जन्माष्टमी के अवसर पर शहरी क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों को सजाया गया. शहरी क्षेत्र के रामजानकी मंदिर, महावीर चौक मंदिर, सरना मंदिर, केलाघाघ मंदिर, हनुमान वाटिका के अलावा अन्य सभी मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की पालना सजायी गयी.

मंदिरों को फुल मालाओं तथा विद्युत लाइट से सजाया गया. मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण को झूला में झूलाया गया. इस दौरान ही रामजानकी मंदिर में श्याम मित्र मंडल के कलाकारों द्वारा रंगारंग भजन प्रस्तुत किया गया.

इसी प्रकार महावीर चौक मंदिर में कीर्तन मंडली द्वारा कीर्तन का आयोजन किया गया. कीर्तन में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया. शहरी क्षेत्र में हर तरफ जन्माष्टमी की धूम देखी गयी. रात बारह बजे भगवान श्रीकृष्ण की जन्म घोषणा पर श्रद्धालूओं ने जयकारे लगाये. भगवान कृष्ण के जन्म पर बधाई कीर्तन तथा भजन भी प्रस्तुत किया गया.

श्रीकृष्ण के जन्म के बाद पूजाअर्चना की गयी. श्रद्धालुओं को प्रसाद भी दिया गया.

जलडेगा(सिमडेगा)त्नप्रखंड के विभिन्न मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर पंचदेवालय मंदिर सहित कोनमेरला, सरदारटोली, महावीर चौक, टिकरा, तिलैजारा, गंझुटोली, पतिअंबा स्थित मंदिरों में लोगों ने पूजाअर्चना की. भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया तथा प्रसाद का वितरण किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola