कांग्रेस पार्टी ने भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2018 4:30 AM

विज्ञापन

सिमडेगा : कांग्रेस पार्टी ने भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. जिलाध्यक्ष अनूप केसरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर भवन स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया. जिलाध्यक्ष श्री केसरी ने कहा कि बिरसा मुंडा ने जल, जंगल व जमीन के लिए संघर्ष किया. साथ […]

विज्ञापन

सिमडेगा : कांग्रेस पार्टी ने भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. जिलाध्यक्ष अनूप केसरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर भवन स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया. जिलाध्यक्ष श्री केसरी ने कहा कि बिरसा मुंडा ने जल, जंगल व जमीन के लिए संघर्ष किया. साथ ही दलितों, शोषितों व आदिवासियों के लिए भी लड़ाई लड़ी. संघर्ष में ही उन्होंने जान की आहूति दे दी. यही कारण है कि उन्हें भगवान बिरसा मुंडा की उपाधि दी गयी. हम आज उनके पदचिह्नों पर चलने की आवश्यकता है. मौके पर मौजूद लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया.

जिला उपाध्यक्ष विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम व संताल परगना काश्तकारी अधिनियम भगवान बिरसा मुंडा की देन है. इस मौके पर मुख्य रूप से नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू, डीडी सिंह, समी आलम, रावेल लकड़ा, सीमा सीता एक्का, कैलाश बामलिया, अनूप लकड़ा, बिरंजन बाड़ा, जेम्स पी केरकेट्टा, पतरस एक्का, महताब आलम, जोन तिर्की, मो इसलाम व सुशील लकड़ा सहित अन्य उपस्थित थे.

बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि : सिमडेगा. भारतीय जनता पार्टी ने भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर विधायक विमला प्रधान एवं अन्य भाजपाइयों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया. कार्यक्रम में जिलाध्य्क्ष संजय ठाकुर, संजय शर्मा, अनूप प्रसाद, सतीश सिंह, कृष्णा राय कोटवार, अशोक रजक, मोहन सिंह, जोगेंद्र राम व चंदन कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola