दो वृद्ध महिलाओं को बाइक ने मारी ठोकर

चांडिल : अलग-अलग दुर्घटना में तीन घायल चांडिल : चांडिल और चौका थाना क्षेत्र में घटी दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह पेंशन लेने चौका गयी पथराखुन की दो वृद्ध महिलाओं को एक मोटरसाइकिल सवार ने धक्का मार दिया. मोटरसाइकिल के धक्के से दोनों वृद्ध जमीन […]
चांडिल : अलग-अलग दुर्घटना में तीन घायल
चांडिल : चांडिल और चौका थाना क्षेत्र में घटी दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह पेंशन लेने चौका गयी पथराखुन की दो वृद्ध महिलाओं को एक मोटरसाइकिल सवार ने धक्का मार दिया. मोटरसाइकिल के धक्के से दोनों वृद्ध जमीन पर गिर कर घायल हो गयीं. दोनों वृद्ध महिला पाथराखुन निवासी रतनी पोद्दार और मंजुडा तांती हैं. दोनों पेंशन लेने चौका गये थे.
सिपाही घायल
दूसरी ओर चांडिल थाना क्षेत्र के चांडिल-कांड्रा सड़क पर मुदीडीह के समीप एक अज्ञात वाहन के धक्के से कार चालक भगवान सिंह घायल हो गये. भगवान सिंह ईचागढ़ थाना के सिपाही हैं. वे एक कार से कांड्रा की ओर से आ रहे थे, तभी मुदीडीह के समीप अज्ञात वाहन ने कार को धक्का मार दिया, जिससे वे घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए ले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




