बांदना और दीपावली की खूब हुई खरीदारी

Updated at : 03 Nov 2013 3:08 AM (IST)
विज्ञापन
बांदना और दीपावली  की खूब हुई खरीदारी

खरसावां : दीपावली की पूर्व संध्या पर खरसावां, कुचाई, सरायकेला, आमदा, सीनी, चांडिल, राजनगर, बड़ाबांबो समेत अन्य स्थानों के हाट में जम कर खरीदारी की गयी. दीपावली पूजा शनिवार रात साढ़े आठ बजे से रविवार देर शाम तक चलेगी. शनिवार की शाम खरसावां के कई जगहों पर गणोश–लक्ष्मी की प्रतिमा की पूजा की गयी, जबकि […]

विज्ञापन

खरसावां : दीपावली की पूर्व संध्या पर खरसावां, कुचाई, सरायकेला, आमदा, सीनी, चांडिल, राजनगर, बड़ाबांबो समेत अन्य स्थानों के हाट में जम कर खरीदारी की गयी. दीपावली पूजा शनिवार रात साढ़े आठ बजे से रविवार देर शाम तक चलेगी.

शनिवार की शाम खरसावां के कई जगहों पर गणोशलक्ष्मी की प्रतिमा की पूजा की गयी, जबकि कई स्थानों पर रविवार को यह पूजा की जायेगी. दीपावली को लेकर बाजार में लाखों का कारोबार हुआ. दीपावली से पूर्व काफी संख्या में लोगों ने मिट्टी के दीये, कलश समेत घरों को सजाने के लिए चाइनिज लाइट, पटाखा की खरीदारी की. इस मौके पर पूजा के लिए लक्ष्मीगणोश की प्रतिमा की भी जम कर बिक्री हुई.

व्यापारी वर्ग के लोग दीपावली के दिन अपने प्रतिष्ठानों में लक्ष्मीगणोश की पूजा अर्चना करते है. त्योहार के मद्देनजर खरसावां सरायकेला की प्रसिद्ध बेसन की लड्डू की भी खूब मांग हो रही है. इस कारण मिठाई के दुकानों में भी काफी भीड़ देखी गयी. दीपावली, काली पूजा, बंदना, गुहाल पूजा एक साथ होने के कारण शनिवार हाट में भीड़ देखी गयी. खरसावां बाजार में दिन भर लोगों का तांता लगा रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola