प्रदेश अध्यक्ष को कई संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

साहिबगंज : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी के साहिबगंज आगमन पर गुरुवार को रेलवे जेनरल इंस्टीच्यूट में उनका जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान कई संगठन के लोगों ने ज्ञापन सौंपा है. जिला पत्थर व्यवसायी संघ के सुनील शर्मा के नेतृत्व में पत्थर उद्योग को बचाने एवं बढ़ावा देने को लेकर ज्ञापन सौंपा. मौके […]
साहिबगंज : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी के साहिबगंज आगमन पर गुरुवार को रेलवे जेनरल इंस्टीच्यूट में उनका जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान कई संगठन के लोगों ने ज्ञापन सौंपा है. जिला पत्थर व्यवसायी संघ के सुनील शर्मा के नेतृत्व में पत्थर उद्योग को बचाने एवं बढ़ावा देने को लेकर ज्ञापन सौंपा. मौके पर सुनील सिंह, दिनेश पटेल, फैयाज, आरिफ, शंभू जजोदिया, लखन पंडित सहित कई लोग उपस्थित थे.
वहीं दूसरी ओर खास महल नवीनीकरण की घोषणा पर ज्ञापन सौंप कर कहा गया कि अभी छह माह का वक्त सरकार ने मांगा था. पर ऐसी बातों की घोषणा किये जाने से क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. इधर मौके पर बोदी सिन्हा, विष्णुदेव सिंह, कमल महावर, विरेंद्र झा, आनंद मोदी उपस्थित थे.
वहीं दूसरी ओर गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति के केद्रीय संयोजक अरविंद गुप्ता, विनोद यादव, तथा सिदो कान्हू गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति के केंद्रीय प्रवक्ता रामजी ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन सौंप जल्द गंगा पुल का शिलान्यास कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




