गिरफ्तारी के विरोध में लोगों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

Updated at : 21 Apr 2016 2:42 AM (IST)
विज्ञापन
गिरफ्तारी के विरोध में लोगों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

डकैती कांड में लोगों के नाम जोड़े जाने पर ग्रामीण नाराज साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के काटरगंज निवासी विमल यादव को जिरवाबाड़ी पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद डकैती की योजना बनाने व अन्य लोगों के नाम इस केस में जोड़ देने के मामले को लेकर बुधवार को दर्जनों महिला-पुरुष एसपी सुनील भास्कर को […]

विज्ञापन

डकैती कांड में लोगों के नाम जोड़े जाने पर ग्रामीण नाराज

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के काटरगंज निवासी विमल यादव को जिरवाबाड़ी पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद डकैती की योजना बनाने व अन्य लोगों के नाम इस केस में जोड़ देने के मामले को लेकर बुधवार को दर्जनों महिला-पुरुष एसपी सुनील भास्कर को ज्ञापन सौंपा.
जिसमें बताया कि गलत नाम जोड़े जाने को लेकर अगर मांगें नहीं मानी गयी तो कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन व भूख हड़ताल किया जायेगा. ज्ञापन में पुलिस पर जान-बूझ कर फंसाने का आरोप है. इधर एसपी सुनील भास्कर ने कहा कि मामले में सभी लोगों को बताया गया कि अगर अपराधी है तो जेल जायेंगे अगर निर्दोष हैं तो कोई कार्रवाई नहीं होगी. पुलिस कानून के तहत कार्य करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola