पारा लुढ़का

Updated at :26 Dec 2013 5:44 AM
विज्ञापन
पारा लुढ़का

तापमान में लगातार आ रही गिरावट से पूरा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है. बुधवार को पारा 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. जिससे लोगों की जिंदगी ठहर सी गयी है. जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति तो और भी भयावह है. साहिबगंज : पारा गिरने से कड़ाके की ठंड […]

विज्ञापन

तापमान में लगातार आ रही गिरावट से पूरा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है. बुधवार को पारा 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. जिससे लोगों की जिंदगी ठहर सी गयी है. जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति तो और भी भयावह है.

साहिबगंज : पारा गिरने से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. दिन में भी लोग घरों में दुबके रहना भी पसंद कर रहे हैं. दिन भर सूरज के दर्शन नहीं हो रहे. घने कोहरे में दिन के 11 बजे तक जन जीवन पूरी तरह शांत रहता है.हल्का कोहरा छटने के बाद ही लोग घरों से निकलते हैं. कोहरे के कारण दूसरी ओर ट्रेनों वाहनों का परिचालन भी धीमा हो गया है. लोग प्रशासन से अलाव की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola