अनुकंपा के सात व एमएसीपी के 17 मामलों का निबटारा

साहिबगंज : डीसी उमेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को अनुकंपा व स्थापना समिति की बैठक हुई. बैठक में अनुकंपा के 16 में सात मामले समाहरणालय के एक, कल्याण के दो, स्वास्थ्य के चार मामले निबटाये गये. जबकि नौ का कागजात पूर्ण नहीं होने के कारण विचारणीय रखा गया. जबकि एमएसीपी के 25 मामले […]
साहिबगंज : डीसी उमेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को अनुकंपा व स्थापना समिति की बैठक हुई. बैठक में अनुकंपा के 16 में सात मामले समाहरणालय के एक, कल्याण के दो, स्वास्थ्य के चार मामले निबटाये गये. जबकि नौ का कागजात पूर्ण नहीं होने के कारण विचारणीय रखा गया. जबकि एमएसीपी के 25 मामले में 17 मामलों का निबटारा हुआ.
जबकि आठ मामलों में कृषि के एक, शिक्षा के पांच, स्पेशल डिविजन के एक, समाहरणालय संवर्ग के एक मामले का निष्पादन हुआ. जिन्हें बाद में पूर्ण किया जायेगा. इस अवसर पर डीडीसी प्रेमकांत झा, एसी निरंजन कुमार, स्थापना उपसमाहत्ता अमित प्रकाश, एसडीओ मृत्युंजय वर्णवाल, राजमहल एसडीओ उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




