जरूरत पड़ी, तो देंगे विशेष पैकेज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Aug 2013 2:06 AM
साहिबगंज में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे आपदा प्रबंधन सचिव, कहा साहिबगंज : राज्य आपदा प्रबंधन सचिव केके खंडेलवाल ने कहा कि साहिबगंज में आयी प्राकृतिक आपदा में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है. मैंने डीसी, एसी व एसपी के साथ हवाई दौरा कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया. निश्चित तौर पर बाढ़ […]
साहिबगंज में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे आपदा प्रबंधन सचिव, कहा
साहिबगंज : राज्य आपदा प्रबंधन सचिव केके खंडेलवाल ने कहा कि साहिबगंज में आयी प्राकृतिक आपदा में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है. मैंने डीसी, एसी व एसपी के साथ हवाई दौरा कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया.
निश्चित तौर पर बाढ़ से हजारों परिवार प्रभावित हैं. पूरे इलाके में बाढ़ का पानी फैला है. पीड़ित परिवारों को जिला प्रशासन व राज्य सरकार सभी प्रकार की राहत सामग्री उपलब्ध करा रही है. जरूरत पड़ने पर विशेष पैकेज भी जिले को उपलब्ध कराया जायेगा.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर शुक्रवार को साहिबगंज पहुंचे आपदा प्रबंधन सचिव श्री खंडेलवाल ने साहिबगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र राजमहल व उधवा का हवाई सर्वेक्षण किया. इसके बाद साहिबगंज आने पर पुन: स्टीमर से सदर अंचल के रामपुर दियारा, टोपरा व गदाई दियारा क्षेत्र का दौरा किया.
इस अवसर पर विधायक अरूण मंडल, सचिव पंकज मिश्र, डीसी ए मुथू कुमार, एसी त्रिवेणी कुमार, एसपी अवध बिहारी राम, भाजपा नेता अशोक यादव, कपिल रविदास, एसडीओ महेश संथालिया, डीएसपी शशिभूषण सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










