मामला विधायक को फोन पर जान मारने की धमकी देने का

Published at :26 Feb 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
मामला विधायक को फोन पर जान मारने की धमकी देने का

साहिबगंज: बोरियो विधायक ताला मरांडी को फोन पर कथित रूप से धमकी देने के मामले में बीते बुधवार देर रात जिला पुलिस की टीम ने मुंगेर व नवगछिया से दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. इन दोनों युवकों से जिरवाबाड़ी ओपी में पूछताछ चल रही है. हालांकि पुलिस इस मामले में […]

विज्ञापन

साहिबगंज: बोरियो विधायक ताला मरांडी को फोन पर कथित रूप से धमकी देने के मामले में बीते बुधवार देर रात जिला पुलिस की टीम ने मुंगेर व नवगछिया से दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. इन दोनों युवकों से जिरवाबाड़ी ओपी में पूछताछ चल रही है. हालांकि पुलिस इस मामले में पर चुप्पी साध रखा है.

पुलिस सूत्रों की मानें तो इनलोगों से एसपी सुनील भास्कर ने अपने स्तर से पूछताछ की है. पुलिस सूत्रों के अनुसार विधायक को यूनिनॉर कंपनी का सिम नंबर 7870584968 से उन्हें धमकी मिली है. वह सिम नवगछिया के रहने वाले मो इस्लाम का बताया जाता है. धमकी मिलने के बाद से पुलिस ने सीडीआर निकाला तो उसमें मो इस्लाम के मोबाइल नंबर से बात होने की बात सामने आयी है. इधर, एसपी सुनील भास्कर ने बताया कि मामले की तफ्तीश पुलिस कर रही है. जल्द ही इस मामले का पटाक्षेप कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola