तालझारी में मिला महिला का सिर कटा शव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:33 PM
तालझारी : थाना क्षेत्र के भकुआ कोल मौजा अंर्तगत बहियार से पुलिस ने रविवार को एक अज्ञात वृद्ध महिला (60)का सिर कटा शव बरामद किया है. शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. आसपास गांव के सैकड़ों लोगों की भीड़ शव को देखने के लिए उमड़ी. पुलिस के अनुसार पहली नजर में हत्या […]
तालझारी : थाना क्षेत्र के भकुआ कोल मौजा अंर्तगत बहियार से पुलिस ने रविवार को एक अज्ञात वृद्ध महिला (60)का सिर कटा शव बरामद किया है. शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है.
आसपास गांव के सैकड़ों लोगों की भीड़ शव को देखने के लिए उमड़ी. पुलिस के अनुसार पहली नजर में हत्या का मामला बन रहा है. मालदा रेल डिवीजन अंतर्गत तालझारी-करणपुरातो रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या 208/05 पारापुल के पूर्व दिशा में पुलिस ने एक झाड़ी में महिला का सिर तथा लगभग 50 फीट की दूरी से शरीर का अन्य भाग बरामद किया है.
महिला के दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए थे. शव के पास खून से सना हरा रंग का कपड़ा भी बरामद किया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अपराधी द्वारा महिला का किसी अन्य जगह पर हत्या कर शव को छुपाने का प्रयास किया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. थाना प्रभारी महादेव सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










