तालझारी व राजमहल में भी कई लीटर देसी शराब जब्त

तालझारी/राजमहल : तालझारी थाना क्षेत्र के बालापोखर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी रामहरिश निराला के नेतृत्व में छापेमारी कर अवैध रूप से बिक्री कर रहे देसी व विदेशी शराब को जब्त किया. श्री निराला ने बताया कि सूचना मिली थी कि राजू मंडल के घर में अवैध शराब की बिक्री की […]
तालझारी/राजमहल : तालझारी थाना क्षेत्र के बालापोखर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी रामहरिश निराला के नेतृत्व में छापेमारी कर अवैध रूप से बिक्री कर रहे देसी व विदेशी शराब को जब्त किया. श्री निराला ने बताया कि सूचना मिली थी कि राजू मंडल के घर में अवैध शराब की बिक्री की जाती है.
जिसके आधार पर छापेमारी कर 150 पाउच देसी शराब, 20 लीटर महुआ शराब, छह पीस विदेशी शराब का बोतल बरामद कर राजू के विरुद्ध भादवि की धारा 209 एवं 47 उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत कांड सं0 72/17 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है. मौके पर एएसआइ योगेंद्र सिंह मौजूद थे. राजमहल प्रतिनिधि के अनुसार थाना प्रभारी शिव कुमार सिंह ने थाना क्षेत्र के लालमाटी हाथीगढ़ में छापेमारी कर जयप्रकाश साहा के घर में लगभग 100 लीटर महुआ शराब को नष्ट किया. मामले पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




