आपदा विभाग से मांगी पांच करोड़ 43 लाख की राशि

साहिबगंज : जिले में बाढ़ को देखते हुए डीसी डॉ शैलेश चौरसिया ने आपदा प्रबंधन विभाग को पत्र लिखकर विभिन्न मद में पांच करोड़ 33 लाख रुपये की मांग की है. भेजे पत्र में जिक्र है कि साहिबगंज जिला में गंगा का जल स्तर खतरे के निशान 27.25 मीटर से बढ़ कर 17 अगस्त को […]
साहिबगंज : जिले में बाढ़ को देखते हुए डीसी डॉ शैलेश चौरसिया ने आपदा प्रबंधन विभाग को पत्र लिखकर विभिन्न मद में पांच करोड़ 33 लाख रुपये की मांग की है. भेजे पत्र में जिक्र है कि साहिबगंज जिला में गंगा का जल स्तर खतरे के निशान 27.25 मीटर से बढ़ कर 17 अगस्त को 27.59 मीटर पहुंच गया है.
जिले के साहिबगंज अनुमंडल का साहिबगंज अंचल पूर्ण, बोरियो एवं मंडरो अंचल आंशिक रूप से प्रभावित होगा. इसी प्रकार राजमहल अनुमंडल के अंतर्गत राजमहल, उधवा अंचल पूर्ण एवं तालझारी, बरहरवा अंचल आंशिक रूप से प्रभावित हो जायेगा. बाढ़ के समय में प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने हेतु पांच करोड 33 लाख राशि की आवश्यकता बाढ़ राहत में होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




