मारपीट मामले में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 06 Aug 2017 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट मामले में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज

महेशपुर : थाना क्षेत्र के अमृतपुर गांव में शुक्रवार को दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना को लेकर महेशपुर थाने में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्रथम पक्ष के वादिनी माला मंडल ने महेशपुर थाने में दिए आवेदन में अमृतपुर गांव के सीताराम मंडल, बलराम मंडल, श्रीमंत मंडल, बच्चन मंडल, गोपाल मंडल […]

विज्ञापन

महेशपुर : थाना क्षेत्र के अमृतपुर गांव में शुक्रवार को दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना को लेकर महेशपुर थाने में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्रथम पक्ष के वादिनी माला मंडल ने महेशपुर थाने में दिए आवेदन में अमृतपुर गांव के सीताराम मंडल, बलराम मंडल, श्रीमंत मंडल, बच्चन मंडल, गोपाल मंडल के खिलाफ एकमत होकर जान मारने की नियत से मारपीट करने तथा छेड़खानी करने का आरोप लगाया है. वादिनी माला मंडल के फर्द बयान के आधार पर महेशपुर थाने में उपरोक्त नामजद आरोपितों के खिलाफ भादवि की धारा 147, 341, 323, 354, 307,34 के तहत थाना कांड संख्या 94/17 दर्ज किया गया है.

वहीं घटना को लेकर दूसरे पक्ष के वादी नोरेन मंडसीताराम मंडल ने थाने में आवेदन देकर अमृतपुर गांव के नारायण मंडल, बंकिम चंद्र मंडल, नोरेन मंडल, लतिका मंडल के खिलाफ एकमत होकर जान मारने की नियत से मारपीट करने तथा पत्नी के गले का चार भरी का चांदी का चेन छीन लेने का आरोप लगाया है. वादी सीताराम मंडल के फर्द बयान के आधार पर महेशपुर थाने में उपरोक्त नामजद आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 341, 323, 307, 379, 34 के तहत थाना कांड संख्या 95/17 दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola