सड़क हादसे में साक्षरता बीपीएम की मौत

Updated at : 20 Jun 2017 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में साक्षरता बीपीएम की मौत

तीनपहाड़ : राजमहल थाना क्षेत्र के राजमहल-तीनपहाड़ मुख्य पथ पर झपाइ पुल के समीप सोमवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में साक्षरता के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक श्रीराम सिंह की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार साक्षरता के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक थाना क्षेत्र के पररिया निवासी श्रीराम सिंह तीनपहाड़ से राजमहल की ओर अपने होंडा साइन बाइक (जेएच […]

विज्ञापन

तीनपहाड़ : राजमहल थाना क्षेत्र के राजमहल-तीनपहाड़ मुख्य पथ पर झपाइ पुल के समीप सोमवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में साक्षरता के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक श्रीराम सिंह की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार साक्षरता के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक थाना क्षेत्र के पररिया निवासी श्रीराम सिंह तीनपहाड़ से राजमहल की ओर अपने होंडा साइन बाइक (जेएच 18डी/9281) से जा रहे थे. इसी दौरान झपाइ पुल के समीप दुर्घटना के शिकार हो गये. गंभीर रूप से घायलावस्था में ग्रामीण व राहगीर की मदद से राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया गया.

जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के मालदा रेफर कर दिया. मालदा सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. श्री सिंह के निधन पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार रजक, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सहित अन्य ने शोक व्यक्त किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola