झारखंड में ट्रैफिक पुलिस का कारनामा, कार मालिक को भेज दिया बिना हेलमेट गाड़ी चलाने का चालान

Traffic Police Jharkhand: झारखंड में ट्रैफिक पुलिस ने कार मालिकों का भी बिना हेलमेट गाड़ी चलाने का चालान काटना और भेजना शुरू कर दिया है. राजधानी रांची में एक कार मालिक के साथ ऐसा हुआ है. पढ़ें रिपोर्ट.

Traffic Police Jharkhand: झारखंड की राजधानी रांची में ट्रैफिक पुलिस किसी भी ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने पर चालान काट रही है. चालान वाहन मालिकों के मोबाइल पर भेजा जा रहा है. ट्रैफिक पुलिस चालान भेजने में कई बार गलतियां भी कर रही है. गलत चालान मिलने पर वाहन मालिक परेशान हो रहे हैं. काम छोड़कर ऑफिस के चक्कर लगा रहे हैं. ऐसा ही एक मामला ‘राजधानी भंडार, बाजरा’ के संचालक सुमित केसरी के साथ हुआ है. सुमित केसरी को ट्रैफिक पुलिस की ओर से 17 जनवरी 2025 को उनके मोबाइल पर एक चालान भेजा गया.

चालान में बिना हेलमेट दिख रहा स्कूटी चालक

चालान में फोटो में साफ दिख रहा है कि दो पहिया वाहन है. स्कूटी का चालक बिना हेलमेट पहने स्कूटी चला रहा है. स्कूटी का रजिस्ट्रेशन नंबर – जेएच 01 एफवी 9415 स्पष्ट दिख रहा है. सुमित केसरी चार पहिया वाहन (कार) के मालिक हैं. कार का रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच01एफवी-9475 है. सुमित केसरी का कहना है कि इतने संसाधन के बाद भी ट्रैफिक पुलिस आंख बंद करके काम कर रही है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रैफिक एसपी बोले- जल्द दूर होगी समस्या

ट्रैफिक पुलिस के ऐसे कारनामों की वजह से लोग परेशान हैं. उनका कहना है कि छोटी-छोटी गलती के कारण लोग कई दिन तक परेशान रहते हैं. उधर, ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने कहा है कि चालान काटने के लिए मैन पावर बढ़ाया गया है. आने वाले दिनों में इन समस्याओं को दूर कर लिया जाएगा. हाल के दिनों में चालान की संख्या बढ़ी है.

इसे भी पढ़ें

काम करने लगा मंईयां सम्मान का पोर्टल, महिलाओं के खाते में फिर आएंगे 2500 रुपए, जानें कब

13 जिलों में बदल गए पेट्रोल के भाव, जानें आज आपके यहां कितने में मिलेगा 1 लीटर पेट्रोल

Aaj Ka Mausam: झारखंड में घट रहा न्यूनतम तापमान, बढ़ रहा अधिकतम पारा, आज कैसा रहेगा मौसम

IAS अफसर के 1 बेटे का 6 साल में 3 बार 3 जगह हुआ जन्म, ऐसे हुआ खुलासा, यहां देखें दस्तावेज

झारखंड से कुपोषण खत्म करने की पहल, ‘शिशु शक्ति’ खाद्य पैकेट का वितरण शुरू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >