Ranchi News: हातमा जंगल के पास तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, मामा-भांजे की मौत

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के हातमा जंगल के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इसमें मामा-भांजे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

Ranchi News|चान्हो (रांची), तौफीक आलम : रांची में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में मामा-भांजे की मौत हो गई. 2 अन्य घायल लोग हो गए हैं. मृतकों की पहचान सालिस अंसारी और मंसूर आलम उर्फ सद्दाम अंसारी के रूप में हुई है. सालिस अंसारी अपने भांजे मंसूर आलम उर्फ सद्दाम के साथ अपनी भांजी की मंगनी के लिए मांडर से सामान लेकर बुढ़मू जा रहा था.

Ranchi के मांडर-बुढ़मू रोड पर हातमा जंगल के पास हुआ हादसा

इसी दौरान मांडर-बुढ़मू रोड पर हातमा जंगल के निकट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. हादसे में कार पर सवार मांडर के कंजिया निवासी सालिस अंसारी (35) व बुढ़मू के मंसूर आलम उर्फ सद्दाम अंसारी (23) की मौके पर ही मौत हो गयी. रातू हुरहुरी के हजरत अंसारी (38) व बुढ़मू के आशिक अंसारी घायल हुए हैं.

बुढ़मू के मंसूर आलम की बहन की मंगनी की चल रही थी तैयारी

घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे की है. बताया जा रहा है कि राजधानी रांची के बुढ़मू निवासी मंसूर आलम के घर में रविवार को उसकी बहन की मंगनी होनी थी. उसकी तैयारी को लेकर वह अपने बहनोई रातू हुरहुरी के हजरत अंसारी व बुढ़मू के आशिक अंसारी के साथ कार में कुछ सामान लेने मांडर आया था.

इसे भी पढ़ें

रांची में अनियंत्रित होकर पलटी बस, खलासी की मौत, कई यात्री घायल

रांची में बदला मौसम, आंधी में विशाल पेड़ वाहनों पर गिरने से दो की मौत, तीन की हालत गंभीर, रिम्स में भर्ती

मंसूर ने मांडर में मामा के साथ की सामान की खरीदारी

मांडर में उसने अपने मामा कंजिया निवासी सालिस अंसारी के साथ सामान की खरीददारी की. इसके बाद मामा को साथ लेकर ही कार में बुढ़मू जा रहा था. इसी क्रम में हातमा जंगल के निकट मोड़ पर कार असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गये. मौके पर ही मंसूर आलम उर्फ सद्दाम अंसारी पिता सेराज अंसारी एवं सालिस अंसारी पिता सत्तार अंसारी की मौके पर ही मौत हो गयी.

कार चला रहे हजरत अंसारी को आयी गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती

हादसे में कार चला रहे हजरत अंसारी को गंभीर चोट आयी है. उसे मांडर में प्राथमिक उपचार के बाद रांची ले जाया गया. परिजनों के अनुसार, मृतक मंसूर आलम अविवाहित था और बुढ़मू में किराने की दुकान चलाता था. वहीं, सालिस अंसारी टेम्पो चालक था और अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था. उसके तीन बच्चे हैं.

इसे भी पढ़ें

रांची में चैती छठ पूजा में अर्घ्य देने जा रहे 3 लोगों की सड़क हादसे में मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

Ranchi News: रातू रोड में सिटी राइड बस ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

झारखंड: सड़क हादसे में रांची के चार लोगों की मौत, तेज रफ्तार कार के उड़े परखच्चे

रांची के मैक्लुस्कीगंज में सड़क हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक सुरक्षित, एक ही बाइक से रील बनाने गए थे नकटा पहाड़

झारखंड: सड़क हादसे में रांची के चार लोगों की मौत, तेज रफ्तार कार के उड़े परखच्चे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >