हेमंत सोरेन सरकार में सीओ से सीएमओ तक खा रहे मेवा, बोले रघुवर दास

Raghubar Das in Ranchi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोला है. रघुवर दास ने काह है कि हेमंत सोरेन सरकार में सीओ से सीएमओ तक मेवा खा रहे हैं. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वर्ष 2029 में झारखंड में एनडीए की सरकार बनाने के लिए अभी से जनता के बीच जाकर काम करना शुरू कर दें. उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के अबुआ राज को बचाने में भाजपा कार्यकर्ताओं को अपनी भूमिका निभानी होगी.

Raghubar Das in Ranchi| नामकुम (रांची), राजेश वर्मा : ओडिशा के पूर्व राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोला है. राजधानी रांची के टाटीसिल्वे में उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में सीओ (अंचल अधिकारी) से लेकर सीएमओ (मुख्यमंत्री कार्यालय) तक में बैठे कर्मचारी मेवा खा रहे हैं. शनिवार को टाटीसिलवे में प्रवास कार्यक्रम के तहत सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया. चतरा गांव में जन चौपाल में शामिल हुए. आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण भी किया.

मिश्रा टोली में रघुवर दास ने कारसेवकों को किया सम्मानित

रघुवर दास ने टाटी में बूथ समिति सदस्यों के साथ बैठक की. मिश्रा टोली में उन्होंने कारसेवकों को सम्मानित किया. आदर्श नगर में पदयात्रा भी की. कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए रघुवर दास ने कहा कि आज हमारी सभ्यता संस्कृति पर हमला हो रहा है. राज्य की स्थिति भयावह है. राज्य में अघोषित वित्तीय संकट है.

बच्चों से मिलते ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास. फोटो : प्रभात खबर

‘बिरसा मुंडा के अबुआ राज को बचाने के लिए लोगों को जागरूक करें भाजपा कार्यकर्ता’

रघुवर दास ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के अबुआ राज को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को जागरूक करके अपना दायित्व निभाना होगा. उन्होंने कहा, ‘हम सत्ता के लिए नहीं, राज्य और देश के विकास के लिए राजनीति करते हैं. दूसरी तरफ राज्य की हेमंत सोरेन की सरकार में सीओ से सीएमओ तक मेवा खा रहे हैं.’

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

घर का मुखिया ही भ्रष्ट हो, तो राज्य कैसे विकसित होगा – रघुवर दास

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब घर का मुखिया ही भ्रष्ट हो, तो राज्य कैसे विकसित होगा. उन्होंने कहा, ‘राज्य के सबसे बड़े पर्व सरहुल में हमने फूल, तो हेमंत सोरेन ने लाठी और पत्थर बरसाये. हमें देशद्रोही शक्तियों को परास्त करने, अवैध घुसपैठ और धर्मांतरण को रोकने के लिए गोलबंद होना होगा. कुछ राजनीतिक दल स्वार्थ के लिए जातिवाद का जहर फैला रहे हैं.’

सक्रिय सदस्यता सम्मेलन को संबोधित करते रघुवर दास. फोटो : प्रभात खबर

विकास में बाधक है जातिवाद – Raghubar Das

रघुवर दास ने कहा कि जातिवाद विकास में बाधक है. भाजपा ने हमेशा जातिवाद से ऊपर उठकर जनता की सेवा की है. उन्होंने कहा कि राजनीति में जनता से बड़ी कोई ताकत नहीं है. विपक्ष का काम जनता की समस्या को सरकार और शासन के समक्ष रखकर समाधान करना है. 4 साल तक भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव में जाकर चौपाल लगायें. छोटी-छोटी बैठकें करें और लोगों को जागरूक करें, क्योंकि 70 फीसदी आबादी गांवों में रहती है.

इसे भी पढ़ें : 12 अप्रैल को आपके शहर में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का भाव, यहां देखें रेट

इसे भी पढ़ें : TSPC को करारा झटका, सबजोनल कमांडर समेत 6 उग्रवादी 1102 कारतूस के साथ गिरफ्तार

2029 में एनडीए की सरकार बनाने के लिए अभी से जनता के बीच काम करें – रघुवर

रघुवर दास ने कहा कि वर्ष 2029 में एनडीए की सरकार बनाने के लिए अभी से जनता के बीच जाकर काम करें. इस अवसर पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती सिंह, ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज, उपाध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाईक ने भी अपने विचार रखे. मौके पर नामकुम मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा, अशोक नायक, रितेश उरांव, समीर राय, गोपाल चौधरी, प्रमोद कुमार सिंह, अमित मिश्रा, सुरेंद्र महतो, सोहराई पाहन, सुबोध सिंह टनटन, पिंटू सिंह व अन्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें

हैदराबाद, रक्सौल, चर्लपल्ली, मालदा, सूरत और गोवा जाने वाली ट्रेनें रद्द, यहां देखें डेट

झारखंड पुलिस में ट्रांसफर-पोस्टिंग, अमन साहू का एनकाउंटर करने वाले प्रमोद कुमार का भी हुआ तबादला

गुमला में 2 किसान समेत 4 लोगों ने की आत्महत्या, 3 के शव फंदे से झूलते मिले

झारखंड में शुरू हुआ वक्फ कानून का विरोध, पूर्व मंत्री ने कहा- बिल वापस लो, और बढ़ेगा आंदोलन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >