आठवीं की बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा सोमवार को दो पालियों में सफलतापूर्वक संपन्न ही गयी.

सिल्ली. सिल्ली प्रखंड में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा सोमवार को दो पालियों में सफलतापूर्वक संपन्न ही गयी. परीक्षा के लिए 14 सेंटर बनाये गये थे. जिसमें प्रखंड के 55 विद्यालयों के 1869 पंजीकृत छात्र छात्राओं में कुल 1851 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। ओएमआर शीट पर आधारित यह परीक्षा 9:45 से एक बजे और 2 बजे से शाम 5:15 तक आयोजित की गयी. डीडीओ सुधांशु रंजन एवं बीपीओ मनोज कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति 99 प्रतिशत रही. वहीं उन्होंने कहा कि परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण हुई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishnu giri

मैं मई 1998 से प्रभात खबर में पत्रकारिता कर रहा हूं. सबसे पहले मैने सिटी ऑफिस में फोटो पत्रकारिता से शुरुआत की. तीन सालों तक करने के बाद मैं सिल्ली से खबरें लिखने लगा. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की हर प्रकार की खबरें लिखी. नियमित रूटीन खबरों के अलावे क्षेत्र की समस्याओं की खबरें, ग्रामीण प्रतिभा पर स्टोरी सहित जनसरोकार की पत्रकारिता से पहचान बनाई. इलाके में सामाजिक कुरीतियों, जाति पाति के भेदभावों वाले समाजिक बुराइयों पर भी स्टोरी किए. अभी करीब दो साल पहले प्रभात खबर ने में छपी एक छुआछूत एवं जाति पाति के भेदभाव की खबर को झारखंड, विहार एवं बंगाल में सर्वश्रेष्ठ स्टोरी का भी सम्मान मिला है. नियमित पत्रकारिता के साथ समय निकालकर शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री भी बनाया करता हूं. मेरी बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म " माटी के सपूत" को 61 वें राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी. अपने केटेगरी की सूची में फिल्म 89 वें नंबर पर रही थी. मैने इग्नू से पत्रकारिता, रेडियो प्रसारण डिप्लोमा एवं मारवाड़ी कालेज से फिल्म निर्माण में का भी डिप्लोमा का कोर्स किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >